Made By Google Event: आज गूगल के एनुअल “मेड बाय गूगल” ईवेंट का न्यू यॉर्क में आयोजन हुआ। इस दौरान कंपनी ने कई प्रॉडक्ट्स से पर्दा हटा दिया है। इस लिस्ट में Googl Pixel 8 और Pixel 8 Pro भी शामिल हैं। बता दें कि पिक्सल 8 सीरीज की चर्चा लंबे समय से हो रही है। इसके फीचर्स भी कई बात लीक हुए हैं। लेकिन बुधवार को आखिरकार इसे लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन्स के साथ-साथ पिक्सल वॉच 2 और पिक्सल बड्स 2 प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।
स्मार्टफोन में क्या है नया?
पिक्सल 8 सीरीज में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी ने इसमें पहले से एडवांस कैमरा होने का दावा किया है। पिक्सल 8 में Acuta Display मिलता है, जो 2000 निट्स ब्राइटनेस देता है, यह पिछले मॉडल से 42% ज्यादा ब्राइट है। वहीं प्रो मॉडल में Super Acuta Display मिलता है, जो 2400 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके अलावा लाइनअप में Audio Magic Eraser, टेम्परचर सेंसर मिलता है और गूगल AI सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी को और भी बेहतर बनाने के लिए इसमें “Best Take” फीचर जोड़ा गया है।
डिजाइन और कैमरा अपडेट
स्मार्टफोन का डिजाइन Google Pixel 7 जैसा ही है। हालांकि पिक्सल 8 इससे छोटा है। प्रो मॉडल में मैट ग्लास रियर पैनल और पहले से बड़ा कैमरा मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी सेंसर, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर और टेलीफोटो कैमरा बड़े ऐपर्चर के साथ दिया गया है। डिवाइस को टेन्सर जी3 चिप से लैस किया गया है।
