लॉन्च से पहले Google Pixel 8 की कीमत लीक, फीचर्स का भी हुआ खुलासा, जल्द होगी पेशकश, जानें डीटेल

लॉन्च से पहले Google Pixel 8 की कीमत लीक, फीचर्स का भी हुआ खुलासा, जल्द होगी पेशकश, जानें डीटेल

Upcoming Smartphone: गूगल जल्द ही Google Pixel 8 सीरीज की पेशकश कर सकता है। पिक्सल 7 की लॉन्चिंग के बाद से ही डिवाइस सुर्खियां बटोर रहा है। अब स्मार्टफोन के कीमत को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। वहीं पिक्सल 8 के लिए नई लॉन्च टाइमलाइन भी सामने आ चुकी है। हालांकि कंपनी ने फोन को लेकर कोई भी ऑफिशयल जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन हैंडसेट डिजाइन और फीचर्स लीक हो चुके हैं।

टिप्सटर Yogesh Brar के मुताबिक इस साल अक्टूबर में गूगल पिक्सल 8 लॉन्च हो सकता है। उन्होनें यह भी बताया कि स्मार्टफोन की कीमत 649 डॉलर (करीब 53,407 रुपये) या 699 डॉलर (करीब 57, 522 रुपये) हो सकती है। Google Pixel 7 सीरीज के मुकाबले पिक्सल 8 थोड़ा महंगा होगा। बता दें कि पिक्सल 7 की बेस मॉडल (128जीबी) की कीमत 599 डॉलर है। वहीं टॉप मॉडल का प्राइस 699 डॉलर है।

डिवाइस में कई नए फीचर्स और अपडेट्स मिलने की संभावना है। कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिन्ट सेंसर से साथ भारतीय और ग्लोबल मार्केट में दस्तक देगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो में कंपनी ToF कैमरा सेंसर बैक में जोड़ेगी। 12W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। प्रो मॉडल में टेम्परचर मापने के लिए एक थर्मामीटर भी देखने को मिल सकता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो गूगल पिक्सल 8 6.17 इंच AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। वहीं प्रो मॉडल में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकता है। बेस मॉडल डुअल कैमरा सेटअप और प्रो मॉडल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews