Google Pixel 8: गूगल पिक्सल 8 सीरीज सितंबर या अक्टूबर में लॉन्च होने वाला है। इससे पहले स्मार्टफोन को लेकर कई लीक सामने आ चुके हैं। गूगल अपने नए पिक्सल 8और पिक्सल 8 प्रो में कई नए अपडेट्स जोड़ने की तैयारी कर रहा है। सुपरफैन सर्वे के मुताबिक Pixel 8 में AI कैमरा उपलब्ध होगा। आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस के साथ कैमरा परफॉरमेंस और भी बेहतर हो सकता है।
मिल सकता है AI Camera
ट्विटर (X) यूजर Mishaal Rahman ने बताया कि कुछ पिक्सल सुपरफैन को गूगल की सर्वे मिल रहा है। जिसमें वीडियो से AI नॉयस रिमूवल के संकेत मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फोन में कुछ एआई आधारित ग्रुप फोटो फीचर मिलने की भी संभावना है, जो तस्वीरों को और भी बेहतर बना सकता है।
गूगल असिस्टेंट से भेज पाएंगे पाएंगे
गूगल पिक्सल 8 में दो नए फीचर मिलने वाले हैं। हैंडसेट में आने वाले मैसेज का रिप्लाइ यूजर्स Google Assistant के जरिए दे पाएंगे। वॉयस के जरिए मैसेज ड्राफ्ट करने अपने कॉन्टैक्ट को भेजने की सुविधा नए स्मार्टफोन में उपलब्ध हो सकती है। इससे फोन को बार-बार अनलॉक करने के झंझट से छुटकारा मिलेगा।
ऑडियो मैजिक इरेजर
गूगल पिक्सल 8 सीरीज मे Audio Magic Eraser फीचर भी मिलेगा। जिसके जरिए यूजर्स वीडियो के बैकग्राउन्ड ऑडियो को रिमूव किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में ई-सिम कार्ड की सुविधा उपलब्ध होने की अफवाहें भी हैं।
