गूगल पिक्सल 9 जल्द होगा लॉन्च, लीक हुए फीचर्स, डिजाइन दिलाएगा आईफोन 15 की याद, यहाँ जानें खासियत

Google Pixel 9

Google Pixel 9: गूगल पिक्सल 9 मार्केट में जल्द ही एंट्री ले सकता है। लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन के फीचर्स और डिजाइन रेंडर लीक हो चुके हैं। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक फोन का कैमरा पिछले पिक्सल मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा बड़ा होगा। डिजाइन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

डिजाइन और कैमरा

स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप एक एलईडी फ़्लैश लाइट के साथ मिल सकता है। पेरीस्कोर टेलीफोटो लेंस भी इसमें शामिल होगा। फ्लैट Edges मिलने की संभावना है। इसकी कॉम्पैक्ट डिजाइन आपको आईफोन 15 की याद दिला सकती है। बता दें कि पिक्सल 8 में डुअल कैमरा मिलता है। फोन फ्लैट फ्रेम के साथ आ सकता है। इसमें 6.1 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का साइज़ 152.8×71.9×8.5 बताया जा रहा है। यह पिक्सल 8 से पतला होगा। इसकी थिकनेस 8.5mm डिवाइस के फ्रंट टॉप सेंटर पर हॉल पंच हॉल मिल सकता है, जिसमें सेल्फ़ी कैमरा रहेगा। बता दें कि पिक्सल 9 पहला पहला ऐसा नॉन-प्रो पिक्सल कैमरा होगा जो ट्रिपल कैमरा सेटअप और टेली फोटो लेंस के साथ आएगा।

प्रोसेसर और लॉन्च

अंदाजा लगाया जा रहा है कि डिवाइस Tensor G4 SoC से लैस होगा। यह एंड्रॉयड 15 पर आधारित होगा। स्मार्टफोन को लेकर अधिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक गूगल पिक्सल 9 सीरीज इस साल अक्टूबर में मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews