आ रहा है Google Pixel 9a, डिजाइन लीक, फीचर्स से भी हट गया पर्दा, जल्द होगा लॉन्च, जानें सबकुछ 

गूगल पिक्सल 9a का डिजाइन लीक हो चुका है। इसमें कैमरा आइलैंड मिल सकता है।
google pixel 9a

Google Pixel 9a: मार्केट में जल्द ही गूगल के नए मिड-रेंज स्मार्टफोन की एंट्री हो सकती है। इसका नाम “गूगल पिक्सल 9a” बताया जा रहा है। डिवाइस का डिजाइन और फीचर्स दोनों लीक चुके हैं। यह गूगल पिक्सल 8ए का सक्सेसर होगा।

स्मार्टफोन का लाइव इमेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। “फेनीबूक” नामक एक यूजर्स सोशल मीडिया “X” पर हैडसेट की फोटो साझा की है। फ्रंट और बैक लुक को देखा जा सकता है।  गूगल पिक्सल 9ए स्लीक डिजाइन के साथ आ रहा है। अपडेटेड कैमरा मॉड्यूल भी देखा गया है, जो पिक्सल 8ए से काफी अलग है। कैमरा आइलैंड भी जोड़ा  गया है। बैक में डुअल कैमरा और फ्रंट में एक इन डिस्प्ले सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

प्रोसेसर, डिस्प्ले और बैटरी पैक (Google Pixel 9a Leaks)

रिपोर्ट की माने तो गूगल का नया स्मार्टफोन 6.3 इंच अडैप्टिव डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है। कहा जा रहा है कि यह Tensor G4 चिपसेट से लैस होगा। साथ में 8जीबी रैम मिल सकता है। वहीं 5,000mAh की बैटरी के साथ 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना भी है। इतना ही 7.5 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने का अंदाजा भी लगाया जा रहा है।

कैमरा के बारे में (Google Pixel 9a Features)

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक गूगल पिक्सल 9ए 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वउड़े लेंस के साथ आएगा। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है। ब्रांड से स्मार्टफोन को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बता दें कि गूगल पिक्सल “a” कंपनी के मिड-रेंज सीरीज में से एक है। वर्तमान में पिक्सल 8ए कीमत 40 हजार रुपये से कम है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews