सामने आया Google Pixel Fold 5G का फर्स्ट लुक, जल्द होगा लॉन्च, इस तारीख को कर लें नोट

सामने आया Google Pixel Fold 5G का फर्स्ट लुक, जल्द होगा लॉन्च, इस तारीख को कर लें नोट

Upcoming Foldable Smartphone: गूगल के फोल्डेबल स्मार्टफोन की चर्चा लंबे समय से हो रही है। Google Pixel Fold 5G से जुड़ी खबरें अक्सर सामने आती रहती है। फीचर्स और रेंडर्स भी लीक हो चुके हैं। अब गूगल पिक्सल फोल्ड का पहला लुक भी सामने आ चुका है। इंटरनेट पर इसकी तस्वीरें भी देखने को मिली है। डिवाइस की इमेज के साथ-साथ कई अन्य जानकारी भी सामने आ चुकी है।

कुछ दिन ही Pixel 7a से संबंधित जरूरी जानकारी लीक हुई थी। गूगल I/O ईवेंट की तारीख सामने आ रही है। इससे पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन का पहला लुक लीक होने पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी ईवेंट के दौरान गूगल पिक्सल फोल्ड और अन्य कई डिवाइसेस से पर्दा हटा सकती है। हालांकि इसका पता ईवेंट के दौरान ही चलेगा।

एक प्रसिद्ध टिप्सटर ने गूगल पिक्सल फोल्ड का पहला लुक अपने प्राइवेट ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों में डिवाइस का फ्रंट आउटसाइड लुक देखा जा रहा है। अनुमान लगाए जा रहे हैं हैंडसेट पतली और हल्की होगी। फोन में वाइडर ऐस्पेक्ट रेशीयो मिलेगा। हालांकि बाहरी डिस्प्ले में ऐस्पेक्ट रेशीयो थोड़ा छोटा है। स्मार्टफोन में वॉटर-ड्रॉप स्टाइल हिन्ज डिजाइन भी मिल सकती है। उम्मीद है कि जल्द ही डिवाइस से जुड़ी अन्य डिटेल्स भी सामने आयेगी।

गूगल ने आधिकारिक तौर कोई गूगल पिक्सल फोल्ड के लॉन्च से जुड़ी कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी Google I/O दौरान इसकी घोषणा करेगी। ईवेंट का आयोजन 10 मई को होगा। इस दौरान कंपनी अपना पहला टैबलेट भी लॉन्च कर सकता है। गूगल पिक्सल 8 और गूगल पिक्सल 7a की भी घोषणा कर सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews