HMD का पहला स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च, तारीख कर लें नोट, स्पेसिफिकेशन लीक, यहाँ जानें डीटेल

hmd first smartphone

HMD First Smartphone: मार्केट से नोकिया के स्मार्टफोन गायब होने के आसार नजर आ रहे हैं। नोकिया की पेरेंट कंपनी “HMD” के ब्रांड नेम से अपना स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। एचएमडी ने MWC ईवेंट की घोषणा भी कर दी है। 25 फरवरी को मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस ईवेंट के दौरान HMD अपने नए फोन से पर्दा हटा सकता है।

hmd first smartphone

कैसा होगा फोन?

हाल ही में IMEI डेटाबेस पर एचएमडी के 9 नए स्मार्टफोन को स्पॉट किया गया है। ब्रांड कुल 11 प्रोडक्ट्स को फिलहाल काम कर रहा है। कंपनी नोकिया की तरह ही टिकाऊ, फास्ट, सिक्योर और किफायती स्मार्टफोन पेश कर सकती है। स्मार्टफोन से जुड़ी अधिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

hmd first smartphone

6 नए स्मार्टफोन के कोडनेम लीक

एचएमडी स्मार्टफोन का प्रोमोशन इमेज लीक हुआ है, जिसमें कलरफुल ऑप्शन को देखा जा सकता है। फोन का लुक आपको Nokia Lumia की याद दिला सकता है। टिप्सटर Evan Blass ने 6 नए स्मार्टफोन के कोडनेम साझा किए हैं, इसमें Pulse, लेजन्ड Pulse, Pulse+, Pulse प्रो, लेजन्ड प्लस और लेजन्ड प्रो शामिल हैं।

hmd first smartphone

स्पेसिफिकेशन

आईएमईआई डेटाबेस पर HMD के दो स्मार्टफोन नजर आए थे। इनके मॉडल नंबर N159V और TA-1585 हैं। मॉडल नंबर N159V ब्रांड का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। यह मिडरेंज डिवाइस में से एक होगा। फोन मैट फिनिश ब्लैक बैक और प्लास्टिक फ्रेम के साथ आ सकता है। हैंडसेट में 108 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा OIS सपोर्ट और एलईडी फ़्लैश लाइट के साथ मिलने की संभावना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews