भारत में जल्द लॉन्च होगा HMD का पहला स्मार्टफोन, ये होगा नाम, सामने आए फीचर्स, जानें डिटेल

इंडियन मार्केट में एचएमडी का पहला स्मार्टफोन HMD Arrow के नाम से लॉन्च हो सकता है। इससे जुड़ी कई जानकारी सामने आ चुकी है।
HMD Arrow

File Pic.

Upcoming Smartphone: एचएमडी ब्रांडिंग के साथ भारत में पहला स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। अपकमिंग स्मार्टफोन के नामकरण के लिए कंपनी ने अलग ही तरीका अपनाया है। एक फैन कैम्पैन “HMDNameOurSmartphone” के जरिए ग्राहकों से स्मार्टफोन के नाम को लेकर सुझाव मांगे थे। कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के नाम का खुलासा कर दिया है। इंडियन मार्केट में कंपनी का पहला स्मार्टफोन HMD Arrow के नाम से लॉन्च हो सकता है।

स्क्रीन और डिस्प्ले के बारे में

लॉन्च से पहले ही फोन से जुड़ी कई जानकारी सामने आ चुकी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि स्मार्टफोन पहले लॉन्च हो चुके HMD Pulse से मिलता-जुलता होगा। इसमें माइक्रोSD कार्ड स्लॉट मिल सकता है। साथ ही 6.65 इंच 90Hz आईपीएस पैनल और स्क्रीन पर एक पंच हॉल नोच मिलने की संभावना मिलेगा।

चिपसेट और स्टोरेज

डिवाइस Unisoc T606 चिपसेट से लैस होगा, इसमें दो रैम वेरिएन्ट मिल सकते हैं, जिसमें 4 जीबी और 6GB शामिल हैं। दोनों ही वेरिएंट में 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा।

कैमरा और बैटरी

कैमरा की बात करें तो यह सिंगल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, बैक में 13 मेगापिक्सल OIS सपोर्ट के साथ में कैमरा सेंसर मिलेगा। इसके अलावा इसके स्मार्टफोन में 3.5mm हेडफोन जैक, 5000 mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews