Honor 100 Pro नवंबर में होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन लीक, फ्रंट में मिलेगा Dual कैमरा, यहाँ जानें सबकुछ

Honor 100 Pro नवंबर में होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन लीक, फ्रंट में मिलेगा Dual कैमरा, यहाँ जानें सबकुछ

Honor New Smartphone: ऑनर 90 पर चर्चा अभी तक जारी है। वहीं कंपनी ने इसके सक्सेसर पर काम शुरू कर दिया है। नवंबर में Honor 100 Pro लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा हट चुका है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही Honor 90 के साथ कंपनी ने इंडियन मार्केट में कमबैक किया है, जो 200 मेगापिक्सल के साथ आता है।

Honor 100 Pro के स्पेसिफिकेशन

चाइनीज माइक्रो ब्लॉगिंग Weibo पर टिप्सटर Digital Chat Station ने ऑनर 100 प्रो से जुड़ी जानकारी साझा की है। स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होगा। वहीं इसके फ्रंट में दुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। अब बात डिस्प्ले और फीचर्स की करें तो फोन में AMOLED डिस्प्ले, 1.5 रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz डिमिंग मिलेगा। इसकी पेशकश इस साल नवंबर में हो सकती है। हालांकि लॉन्च के तारीख की घोषणा अब नहीं हुई है।

Honor 90 के बारे में

यह भी कहा जा रहा है कि ऑनर 100 प्रो के कई फीचर्स ऑनर 90 से मिलते-जुलते होंगे। बात Honor 90 की करें तो यह फोन 200 मेगापिक्स  प्राइमेरी कैमरा, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आउट 16जीबी रैम के साथ आता है, जिसकी कीमत 40 हजार रुपये तक है। कंपनी ने अब तक ऑनर 100 प्रो को की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews