
Honor New Smartphone: टेक कंपनी ऑनर ने अपना नया स्मार्टफोन “Honor X60i” लॉन्च कर दिया है। फिलहाल, इसकी बिक्री घरेलू बाजार यानि चीन में होगी। भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है। फोन का लुक काफी आकर्षक है। चाइनीज वेरिएन्ट की शुरुआती कीमत में 17 हजार रुपये से भी है। डिवाइस की पहली सेल 2 अगस्त को शुरू होगी। इसके 4 कलर वेरिएन्ट चीन में उपलब्ध होंगे।

इतनी है कीमत
- 8जीबी+256 जीबी मॉडल- CNY 1,399 (करीब 16,100 रुपये)
- 12जीबी रैम+ 256जीबी- CNY 1,599 (करीब 18,400 रुपये)
- 12जीबी रैम+ 512जीबी- CNY 1,799 (करीब 20,700 रुपये

प्रोसेसर और बैटरी बैकअप
ऑनर के नए फोन को मीडियाटेक डायमेनसीटी 6080 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह एंड्रॉयड 14 पर आधार MagicOS 8.0 से संचालित होता है। 5000mAh की बैटरी के साथ 35W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वजन 172 ग्राम और डाइमेन्शन 161.05 x 74.55 x 7.18 mm है।

डिस्प्ले और कैमरा
स्मार्टफोन 6.7 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले, 1080 x 2,412 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बैक में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकन्डेरी लेंस शामिल है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

अन्य फीचर्स
Honor X60i को आईपी64 रेटिंग के लैस किया है। जो फोन को पानी और डस्ट से प्रोटेक्ट करता है। इसके अलावा यह 5जी और 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। जीपीएस, ए-जीपीएस, ओटीजी, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी मिलती है। साथ में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिन्ट सेंसर भी दिया गया है।

