आ रहा है ऑनर मैजिक 6, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स, यूजर्स अपने आँखों से खोल पाएंगे ऐप्स, दमदार प्रोसेसर से होगा लैस

Honor Magic 6

Honor New Smartphone: भारत में ऑनर का कमबैक हो चुका है। ब्रांड इन दिनों कई डिवाइसेस पर काम कर रहा है, जिसमें से एक Honor Magic 6 है। यह ऑनर मैजिक 5 सीरीज का सक्सेसर है। इसके स्पेसिफिकेशन से पर्दा हट चुका हैं। स्मार्टफोन कई खास फीचर्स के साथ दस्तक देगा। वहीं दूसरी तरफ ऑनर मैजिक 6 लाइट को भी गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस के लिस्ट में देखा गया है।

Snapdragon 8 Gen 3 से होगा लैस

रिपोर्ट के मुताबिक Magic 6 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC से लैस होगा। बता दें कि अब तक केवल शाओमी 14 ही इस चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है। वहीं iQOO 12 सीरीज भी Snapdragon 8 Gen 3 के साथ आने वाला है। सैमसंग भी जल्द ही इस चिपसेट के साथ अपने डिवाइस की पेशकश कर सकता है।

फीचर्स

ऑनर मैजिक 6 में आई-ट्रैकिंग फीचर मिल सकता है, जिसका नाम “मैजिक कैप्सूल” होगा। यह एक तरह से एप्पल के डायमैनिक आइलैंड फीचर जैसा है। इसके अलावा फों में “Yoyo” नाम का Qualcomm ऑन डिवाइस AI भी मिल सकता है। Magic Capsule फीचर के जरिए यूजर्स फोन के ऐप्स को ऑपरेट कर पाएंगे। इस संबंध में ब्रांड ने एक डेमो वीडियो भी जारी किया है।

कब लॉन्च होगा फोन?

Honor ने अब तक स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। न ही फोन से जुड़े अन्य किसी फीचर की जानकारी सामने आई है। उम्मीद हैं कि नया ऑनर मैजिक 6 अगले साल लॉन्च होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews