दिलों पर राज करेगा Honor का नया स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च, दो रंगों में होगा उपलब्ध, लीक हुए फीचर्स, यहाँ जानें

honor magic 6 ultimate edition

Honor New Smartphone: ऑनर मैजिक 6 के नए एडिशन की घोषणा कंपनी ने कर दी है। जिसका नाम Honor Magic 6 Ultimate Edtion है। यह मैजिक 5 अल्टिमेट एडिशन का सक्सेसर है। ऑफिशियल टीज़र के जरिए फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन और अन्य सामने आ चुकी है।

honor magic 6 ultimate edition

दिसले और डिजाइन 

ऑनर मैजिक 6 अल्टीमेट एडिशन के दो कलर ऑप्शन मिलेंगे:- रॉक ब्लैक और स्काई पर्पल। स्मार्टफोन फॉक्स लेदर फिनिश के साथ आता है। इसकी डिजाइन लाइनअप के सभी मॉडल से अलग है। बैक में Square शेप कैमरा माड्यूल देखा जा सकता है, जिसमें तीन कैमरा रिंग दिए गए हैं और एलईडी फ्लैशलाइट  दिया गया है। हैंडसेट में डायमंड राइनो राइनो ग्लास प्रोटेक्शन मिलेगा, जो इसे स्क्रेच और ड्रॉप से बचाएगा। साथ सुपर डायनेमिक ईगल आई कैमरा और फर्स्ट क्लास LOFIC मिलेगा। फोन की स्क्रीन लाइफ और पावर एफिशियंसी भी काफी बेहतर होगी। यह Oasis आई प्रोटक्शन स्क्रीन और मेटल फ्रेम के साथ आ सकता है।

honor magic 6 ultimate edition

कैमरा और प्रोसेसर के बारे में

फोन 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) और 100 मेगापिक्सल सेकेंडरी 100x ज़ूम रियर कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट की माने तो डिवाइस को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से लैस किया गया है। एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा।

लॉन्च डेट

18 मार्च को चीन में स्मार्टफोन लॉन्च होगा। भारत में इसके लॉन्च को लेकर अब तक कोई भी घोषणा नहीं हुई है

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews