Honor Play 30M हुआ लॉन्च, बेहद सस्ता है यह 5जी स्मार्टफोन, यहाँ जानें फीचर्स और कीमत

Honor Play 30M हुआ लॉन्च, बेहद सस्ता है यह 5जी स्मार्टफोन, यहाँ जानें फीचर्स और कीमत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। मार्केट में Honor ने अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कुछ महीनों पहले ही कंपनी ने सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन Honor Play 30 को लॉन्च किया था और अब कंपनी ने अपने नए को लॉन्च कर कर दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम Honor Play 30M है। चाइना मोबाइल के साथ पार्टनरशिप में Honor ने यह स्मार्टफोन लॉन्च किया। यह Honor Play 30 का नया वेरिएन्ट है, जिसकी कीमत करीब 12, 435 रुपये है। हालांकि स्मार्टफोन की डिजाइन और फीचर्स काफी हद्द तक Honor Play 30 से मिलते-जुलते है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव भी नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें…रेलवे ट्रैक के पास खड़ी वेन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कड़ी मशक्कत से लोगों ने किया काबू

स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिन्ट सेंसर, जो Original Play 30 मिलता है। स्मार्टफोन में 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर 13 मेगापिक्सल मेन कैमरा मिलता है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है। स्मार्टफोन में 6जीबी रैम मिलता है। वहीं Honor Play 30 में 4जीबी रैम मिलता है। Honor Play 30M में 6.5 इंच एलसीडी डिस्प्ले ड्यूड्रॉप नॉच और 1600x 720 रिजोल्यूशन के साथ मिलता है।

यह भी पढ़ें…प्रदेश में यूरिया डीएपी की कालाबाजारी रोकने कृषि मंत्री कमल पटेल सख्त, जारी किया नंबर

Honor Play 30M को Qualcomm Snapdragon 480G प्लस से लैस किया गया है। कीमत की बात करें तो Honor Play 30M की कीमत 177 डॉलर यानि करीब 14,668 रुपये है। स्मार्टफोन के तीन वेरिएन्ट मिलेंगे, जिसमें सिल्वर, ब्लू और ब्लैक शामिल है। फिलहाल इस स्मार्टफोन को चीन के लिए लॉन्च किया गया है, जिसकी बिक्री ऑनलाइन 4 नवंबर से होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews