Honor X40 जल्द होगा लॉन्च, स्मार्टफोन की डिजाइन बना देगी आपको दीवाना, यहाँ जानें सबकुछ

Honor X40 जल्द होगा लॉन्च, स्मार्टफोन की डिजाइन बना देगी आपको दीवाना, यहाँ जानें सबकुछ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में Honor ने अपने नए स्मार्टफोन “Honor X40 ” के लॉन्च की तारीख की घोषणा की थी। अब इसकी डिजाइन से भी पर्दा उठ चुका है। 15 सितंबर 2022 को चीन में Honor X40 लॉन्च होगा। फिलहाल कंपनी इसके फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस स्मार्टफोन की चर्चा काफी लंबे समय से थी। हालांकि अब तक भारत में इसकी लॉन्चिंग का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन उम्मीद है की बहुत जल्द कंपनी अपने भारत के प्लान को लेकर कोई ऐलान करेगी।

स्मार्टफोन की डिजाइन के अलावा इसके फीचर्स का भी खुलासा हो चुका है। हाल ही में कंपनी इसके डिजाइन का खुलासा किया था। ऑफिशियल टीज़र में यह बात सामने आ चुकी है की Honor X40 मार्केट में OLED डिस्प्ले और सेंटर में पंच-हॉल के साथ आएगा। वहीं इसका पैनल 10-bit कलर डेप्थ के साथ आता है। वहीं अन्य रिपोर्ट्स की माने तो यह स्मार्टफोन एक बड़े सर्कुलर कैमरा के साथ आएगा।

यह भी पढ़े… Google Pixel 7 इस दिन होगा लॉन्च, लिस्ट में पहला Smartwatch भी है शामिल, यह तारीख कर लें नोट

राइट साइड में पॉवर की और वॉल्यूम की को देखा जा सकता है। बैक में इसकी रिंग शेप कैमरा मॉड्यूल स्मार्टफोन को आकर्षक लुक देता है। जिसमें 2 कैमरा और एक एलईडी फ्लैश लाइट को देखा जा रहा है। वहीं अन्य डिटेल्स की बात करें तो कुछ रिपोर्ट्स ने यह भी दावा किया है Honor का यह नया स्मार्टफोन 6.8 इंच कस्टम डिजाइन OLED कर्व पैनल, 800nits पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। हालांकि अब तक कैमरा से जुड़ी किसी भी जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है। यह भी अफवाएं हैं कि यह Honor X40 मार्केट में 40W फास्ट चार्जिंग, डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews