ऑनर का नया स्मार्टफोन 50MP सेल्फी कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च, कीमत 20 हजार से कम, शानदार फीचर्स, जानें डीटेल

Honor X8b

New Smartphone: ऑनर के अपने नए बजट फ़्रेंडली स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम है। डिवाइस का नाम Honor X8b है। फिलहाल, फोन की पेशकश सऊदी अरब के मार्केट में की गई है। उम्मीद है की भारत में भी यह दस्तक देगा। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। नए ऑनर X8बी में कई खास फीचर्स मिलते हैं। इसे Snapdragon 680 से लैस किया गया है। साथ में 8जीबी रैम और 512जीबी तक स्टोरेज मिलता है।

Honor X8b
Honor X8b

वेरिएन्ट और कीमत

स्मार्टफोन के अलग-अलग स्टोरेज वेरिएन्ट मिलते हैं:- 8जीबी+128जीबी, 8जीबी+256जीबी और 8जीबी+512जीबी। हैंडसेट की शुरुआती कीमत 19,930 रुपये है। वहीं इसके तीन कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे, जिसमें टाइटैनीयम सिल्वर, मिडनाइट ब्लैक और ग्लैमरस ग्रीन शामिल हैं।

Honor X8b

डिस्प्ले और कैमरा

Honor X8b 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फ्रंट में Pill-शेप का कटआउट टॉप सेंटर में दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा सॉफ्ट एलईडी फ्लैश के साथ मिलता है। यह फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन , 90Hz रिफ्रेश रेट, 3240Hz PWM डिमिंग और 2009 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। बैक कैमरा की बात करें तो फोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा के साथ 5 मेगपिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है।

Honor X8b

अन्य फीचर्स

अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13  Magic OS 7.2 पर आधारित है। 4500mAh बैटरी के साथ 35W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में साइड फिंगरप्रिन्ट सेंसर भी दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews