Honor का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म, ये डेट कर लें नोट

Honor का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म, ये डेट कर लें नोट

Honor Foldable Smartphone: ऑनर का कमबैक भारत में हो चुका है। जल्द ही कंपनी भारतीय बाजारों में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। Honor Magivc V2 लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहा है। इसकी लॉन्चिंग पिछले महीने ही चीन में हुई थी। अब यह ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाला है। बता दें कि ऑनर मैजिक V2 अपने हल्के और पतले डिजाइन के लिए प्रसिद्ध है।

ऑनर ने हाल में एक टीज़र जारी करते हुए अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को कन्फर्म कर दिया है। हालांकि नाम को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी 1 सितंबर को आयोजित होने वाले IFA बर्लिन में Magic V2 को लॉन्च कर सकती है। लेकिन पोस्टर में दिखने वाला डिवाइस मैजिक वी2 से काफी अलग है। कहा जा रहा है कि कंपनी कार्यक्रम के दौरान दो फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की पेशकश कर सकती है।

वहीं मैजिक वी2 की बात करें तो यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस होता है। साथ में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है। क्लोज रहने पर फोन की थिकनेस 9.9 mm और खोलने पर 4.7mm रहती है। वहीं इसका वजन 237ग्राम है। बाकी अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मुकाबले यह काफी पतला और हल्का है। इसके अलावा डिवाइस में 5000mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग सुपोर्ट मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews