आ रहा है Huawei का नया स्मार्टफोन, आईफोन 16 को देगा टक्कर, जल्द होगा लॉन्च, पढ़ें पूरी खबर

huawei new smartphone

Huawei Mate 70: हुवावे की फ्लैगशिप में जल्द ही हुवावे मैट 60 के सक्सेसर मैट 70 सीरीज लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लॉन्च टाइम लाइन का खुलासा हो चुका है। मैट 70 सीरीज के लिए भी कंपनी पूरी तरह से डॉमेस्टिक प्रॉडक्शन और सेल्फ-डेवलपमेंट पर निर्भर रहेगी।

कब लॉन्च होगा स्मार्टफोन?

स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। इसे आईफोन 16 सीरीज से भी मजबूत बताया जा रहा है। हालिया रिपोर्ट की माने तो इसकी पेशकश सितंबर 2024 में चीन में हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि मैट 60 सीरीज 30 मिलियन से अधिक यूनिट की बिक्री हुई थी।

डिस्प्ले और कैमरा

हुवावे मैट 70 के कैमरा में बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि यह नए 1 इंच बड़े वेरीएबल ऐपर्चर कैमरा और हाइब्रिड लेंस के साथ आएगा। सीरीज के कई मॉडल्स उपलब्ध हो सकते हैं, जो बड़ी और छोटी स्क्रीन के साथ आएंगे। हैंडसेट 6.7 इंच 1.5K क्वाड Curved OLED डिस्प्ले और सोनी IMX989 सेंसर के साथ आ सकता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर 

प्रोसेसर की बात करें तो फिलहाल कंपनी Kirin चिपसेट पर काम कर रही है। अंदाजा लगा जा रहा है कि Huawei Mate 70 सीरीज किरीन प्रोसेसर से लैस होगी। हालांकि इस संबंध कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फोन Harmony OS पर आधारित होगा। साथ ही AI फीचर्स से लैस हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews