Huawei Mate X3 कुछ दिनों में होगा लॉन्च, मिलेगी Foldable स्क्रीन, बेहद हल्का और स्लिम होगा स्मार्टफोन

Huawei Mate X3 कुछ दिनों में होगा लॉन्च, मिलेगी Foldable स्क्रीन, बेहद हल्का और स्लिम होगा स्मार्टफोन

Huawei Mate X3: हुवाई आने वाले कुछ दिनों में अपने कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में हैं। बहुत जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने जा रहा है। बता दें कि हुवाई दुनिया में पहली ऐसी कंपनी है, जिसने फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अपनी शानदार फीचर्स और डिजाइन के लिए दुनिया के कई देशों में इसका कारोबार भी बहुत अच्छा है। अब तक Foldable स्मार्टफोन के दो जनरेशन लाने के बाद कंपनी नया लाइनअप लाने जजा रही है। जिसका नाम “Huawei Mate X3 ” है।

कंपनी ने इस डिवाइस का एक टीज़र जारी किया है। जिसके साथ लिखा है, “Light as wing, firm as a rock” लिखा हुआ है। जो यह बताता है कि स्मार्टफोन हल्का और पतला होने के साथ-साथ मजबूत भी होगा। अब तक स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि यह सैटेलाइट कनेक्शन फीचर के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है। फोन में 2kबड़ी स्क्रीन फोल्डिंग डिवाइस मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक डिवाइस इंटरनल स्क्रीन में कोई भी पंच हॉल नॉच नहीं मिलेगा।

इसके अलावा नुए हुवाई मैट एक्स3 में Kunlun ग्लास अल्ट्रा हाई स्ट्रेंगथ ड्रॉप रेसिस्टेंट पैनल के साथ आ सकता है। इसकी लॉन्चिंग 23 मार्च को मार्केट में हो सकती है। साथ में Huaewei P60 सीरीज भी लॉन्च हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews