कुछ दिनों में Huawei P60 Pro होगा लॉन्च, खास होगा कैमरा और डिजाइन, मिनटों में फुल चार्ज हो जाएगा फोन

कुछ दिनों में Huawei P60 Pro होगा लॉन्च, खास होगा कैमरा और डिजाइन, मिनटों में फुल चार्ज हो जाएगा फोन

Huawei की फ्लैगशिप में नया P60 प्रो लॉन्च होने वाला है। लंबे समय से इसकी चर्चा हो रही है। फीचर्स भी कई बार लीक हो चुके हैं। Huawei P60 Pro आईफोन प्रो मॉडल्स की तरह डायनैमिक आइलैंड टाइप सिस्टम के साथ 23 मार्च को लॉन्च हो सकता है। चाइनीज सोशल मीडिया साइट Weibo पर स्मार्टफोन के टीज़र को देखा गया है। स्क्रीन के टॉप पर Pill शेप का पंच होल होगा, जिसमें सेल्फ़ी कैमरा मौजूद रहेगा। यह दूसरा एंड्रॉयड फोन है, जो मार्केट में Daynamic Island डिजाइन के साथ लॉन्च हो रहा है।

बेहद खास होगा कमेरा

बताया दें कि कंपनी का P-सीरीज अपने शानदार फोटोग्राफीक कैमरा के लिए प्रसिद्ध है। इस सीरीज में यूजर्स को नया टेलीफोटो लेंस नजर आ सकता है। 50 मेगापिक्सल Sony IMX888 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल Sony IMX858 अल्ट्रा वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा Omnivision OV64B के साथ लॉन्च होगा। साथ में 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम, 3डी टाइम फ्लाइट सेंसर और Huawei का इन-हाउस XMAGE टेक्नोलॉजी भी उपलब्ध होगा।

सीरीज में पहली बार मिलेगा अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

अन्य फीचर्स की बात करें तो यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस होगा। 6.6 इंच 2K BOE OLED डिस्प्ले भी मिलेगा। 5000mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उपलब्ध होगी। जो मात्र 20 मिनट में फोन को 100% चार्ज कर देगा। बता दें की यह सीरीज का पहला स्मार्टफोन है, जो 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आ रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews