Infinix GT 10 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, डिजाइन-फीचर्स लीक, देखकर आएगी नथिंग फोन (2) की याद

Infinix GT 10 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, डिजाइन-फीचर्स लीक, देखकर आएगी नथिंग फोन (2) की याद

New Smartphone: इंफीनिक्स भारत में GT-सीरीज के दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने को तैयार है, जिनके नाम Infinix GT 10 और Infinix GT 10 Pro है। डिवाइस के डिजाइन से पर्दा हट चुका है। इन दिनों नथिंग फोन 2 काफी सुर्खियां बटोर रहा, जो आकर्षक ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आता है। आप सोच रहे हैं होंगे की हम अपको Nothing के बारे में क्यों बता रहे हैं? दरअसल, इंफीनिक्स जीटी 10 प्रो का लुक काफी हद्द तक इससे मिलता-जुलता है। इसे देखकर अपको नथिंग फोन 2 की याद एक बार जरूर आयेगी।

इंफीनिक्स जीटी 10 प्रो मॉडल के बैक में सेमी-ट्रांसपेरेंट डिजाइन को जोड़ा गया है। इंटरनेट पर स्मार्टफोन की तस्वीरें भी वायरल हो रही है। यह एक गेमिंग स्मार्टफोन है। GSMArena की रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन भारत में इस साल अगस्त में दस्तक दे सकता है।

स्मार्टफोन में कई नए शानदार गेमिंग फीचर्स जोड़े गए हैं। साथ ही यह किफायती कीमतों में उपलब्ध होगी। हैंडसेट के बैक में भले ही सेमी-ट्रांसपेरेंट डिजाइन दिया गया है, लेकिन एलईडी स्ट्रिप्स की कमी इसे नथिंग से अलग बनाता है।

स्मार्टफोन के दो कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह मीडिया टेक डायमेनसीटी चिपसेट से लैस होगा। इसमें 2400x1080p का डिस्प्ले मिल सकता है। इंफीनिक्स जीटी 10 प्रो एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड होगा। फोन 108 मेगापिक्सल में कैमरा सेंसर के साथ भारतीय मार्केट में एंट्री ले सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews