Infinix ला रहा है भारत में बेहद सस्ता 5G स्मार्टफोन, 12,000 से कम होगी कीमत, इस दिन होगा लॉन्च, तारीख कन्फर्म, जानें फीचर्स

Infinix ला रहा है भारत में बेहद सस्ता 5G स्मार्टफोन, 12,000 से कम होगी कीमत, इस दिन होगा लॉन्च, तारीख कन्फर्म, जानें फीचर्स

Upcoming Smartphone: बहुत जल्द इंफीनिक्स भारत के बाजारों में अपना सस्ता 5जी स्मार्टफोन पेश करने जा रहा है। इस हैंडसेट की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है। ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन की पेशकश बहुत पहले ही हो चुकी है, अब बारी भारत की है। यहाँ बात Infinix Hot 20 की हो रही है, जो देश के सस्ते 5जी स्मार्टफोन में से एक होगा। 1 दिसंबर 2022 को कंपनी भारत में इस नए मोबाइल फोन को लॉन्च करने जा रहा है।

बता दें की देश में इससे पहले Lava Blaze 5G आ चुका है, जिसकी कीमत 10,999 रुपये तक है। इंफीनिक्स हॉट 20 को भी बजट स्मार्टफोन में से एक बताया जा रहा है, जिसकी कीमत 10000-12000 रुपये तक हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नए स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया जा सकता है। हालांकि अब तक कंपनी ने इस हैडसेट की लिस्टिंग को लेकर कोई भी अपडेट नहीं दी है।

फीचर्स की बात करें तो Infinix Hot 20 5G में 6.8 इंच आईपीएस एलसीडी फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। एंड्रॉयड 12 पर आधारित इस स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिन्ट स्कैनर दिया गया है। Dimensity 810 चिपसेट को इसमें जोड़ा गया है। 4जीबी रैम के साथ 64जीबी/128जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है। इस मोबाइल फोन में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है। बैक में एक एआई लेंस और एलईडी फ्लैश लाइट भी मिलेगा। इंफीनिक्स हॉट 20 में 5,000mAh की बैटरी के साथ 18W की फास्ट चार्जिंग सुविधा मिलती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews