Infinix Note 12i जल्द होगा भारत में लॉन्च, बस 4 दिन बाकी, फीचर्स और कीमत जानकर खुश हो जाएंगे आप

Infinix Note 12i जल्द होगा भारत में लॉन्च, बस 4 दिन बाकी, फीचर्स और कीमत जानकर खुश हो जाएंगे आप

Upcoming Smartphones: बहुत जल्द भारतीय बाजारों में इंफीनिक्स के शानदार और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। डिवाइस का नाम Infinix Note 12i है। लॉन्च से पहले ही इसकी चर्चा शुरू हो चुकी है। अब कंपनी ने इसकी घोषणा कर दी है। लॉन्च की तारीख का खुलासा भी हो चुका है। 4 दिन बाद 25 जनवरी 2023 को कंपनी इसकी पेशकश करेगा। टीज़र जारी करते हुए कंपनी ने फोन के कई फीचर्स से भी पर्दा उठा दिया है। हालांकि कीमत को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं दी गई है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 12,500 रुपये तक हो सकती है।

स्मार्टफोन के फीचर्स भी बेहद खास है। 6.7 इंच फुल एचडी प्लस लार्ज AMOLED स्क्रीन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मार्केट में इसकी एंट्री होगी। फोन में अन्य कई आकर्षक फीचर्स भी मिलते हैं, जो कीमत के हिसाब से यूजर्स को पसंद आ सकते हैं। यह कंपनी के बजट स्मार्टफोन में से एक है। 7.8 मिमी स्लिम डिजाइन के साथ बैक में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में एक पंच कटआउट हॉल है। इसे मीडियाटेक हेलिओ जी85 प्रोसेसर से लैस किया गया।

नए इंफीनिक्स नोट 12i में 7जीबी रैम मिल सकता है। जिसमें 4जीबी रैम के साथ 3 जीबी एक्स्टेंडेड स्टोरेज शामिल है। 50 मेगापिक्सल मेन रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप इस फोन में मिलता है, जिसके साथ नाइट कैप्चर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा 5,000mAh की बैटरी के साथ 33W का सुपर चार्जर भी मिलता है। स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी। ईवेंट में कंपनी अपने नए लैपटॉप से भी पर्दा उठाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews