Infinix Note 30 5G आ रहा है दिलों पर करने राज, मिलेगा Bypass चार्जिंग सपोर्ट, जल्द होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत

Infinix Note 30 5G आ रहा है दिलों पर करने राज, मिलेगा Bypass चार्जिंग सपोर्ट, जल्द होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत

New Smartphone: इंफीनिक्स जल्द ही मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन की पेशकश करने वाला है। Infinix Note 30 5G कई शानदार फीचर्स के साथ जल्द ही लॉन्च होगा। डिवाइस का बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट बेहद ही खास है। इसकी कीमत, लॉन्च की तारीख और फीचर्स का खुलासा भी हो चुका है। 14 जून को यह भारतीय बाजारों में दस्तक देगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर होगी। बता दें कि फोन पहले से ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है।

इंफीनिक्स नोट 30 5जी में Bypass Charging सपोर्ट मिलेगा, जो बैटरी को गर्म होने से रोकेगा। इसके अलावा डिवाइस ऑल-राउन्डर फास्ट चार्ज 45W चार्जिंग के साथ आएगा, जो 20 मिनट में फोन को 50% तक चार्ज करने में सक्षम होगा। साथ में 5000mAh की बैटरी भी मिलेगी।

नए स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी स्क्रीन 580 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz डायनैमिक रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। नोट 30 को ऑक्टा-कोर डायमेनसीटी 6080 चिपसेट से लैस किया गया है, साथ में ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 GPU और 8जीबी रैम 16जीबी वर्चुअल एक्सपेंशन के साथ मिलता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके तीन कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे, जिसमें मैजिक ब्लैक, सनसेट गोल्ड और इंटरस्टेलर ब्लू शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन की कीमत 15, 000 रुपये तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews