Infinix Note 30 VIP जल्द देगा मार्केट में दस्तक, पॉकेट-फ़्रेंडली होगी कीमत, जानें कब लॉन्च होगा स्मार्टफोन

Infinix Note 30 VIP जल्द देगा मार्केट में दस्तक, पॉकेट-फ़्रेंडली होगी कीमत, जानें कब लॉन्च होगा स्मार्टफोन

Infinix Note 30 VIP: इंफीनिक्स बहुत जल्द अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। जिसका नाम इंफीनिक्स नोट 30 वीआईपी बताया जा रहा है। इसे ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है। जिसके मुताबिक फोन का मॉडल नंबर X6710 है। हैंडसेट को इंफीनिक्स नोट 12 वीआईपी का सक्सेसर बताया जा रहा है। इसकी लॉन्चिंग इस साल मार्च या अप्रैल में कभी भी हो सकती है। कुछ फीचर्स का खुलासा भी हो चुका है। डिवाइस में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी, 5000mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

इंफीनिक्स नोट 12 वीआईपी के फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हो सकता है। यह डिवाइस हेलिओ G96 चिपसेट और 8जीबी रैम के साथ लैस होती है। एंड्रॉयड 12 ओएस बेस्ड इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी 120W हाइपर चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ मिलती है। वहीं कैमरा की बात करें तो फोन में 108 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कमेरा, AI लेंस और एक क्वाड एलईडी फ्लैश बैक में मिलता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है।

रिपोर्ट के मुताबिक Infinix Note 30 VIP कंपनी के बजट रेंज डिवाइस में से एक होगा। जिसकी कीमत 25 रुपये तक होगी। अब तक इससे जुड़ी अधिक जानकारी सामने नहीं है। उम्मीद है कि बहुत जल्द स्मार्टफोन से फीचर्स से जुड़ी जानकारी से सामने आएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews