इंफिनिक्स ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 7 हजार से कम, आईफोन जैसा फीचर, 8GB रैम, 15 जनवरी से सेल शुरू,जानें डीटेल

Infinix Smart 8

Infinix New Smartphone: इंफिनिक्स ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Infinix Smart 8 है। इसके चार कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे- शाइनी गोल्ड, टिंबर ब्लैक, रेनबो ब्लू और गैलक्सी व्हाइट। इसकी कीमत 7,499 रुपये है। लेकिन पहली सेल में ग्राहक 7 हजार से कम कीमत में खरीद सकते सकते हैं। यह उन ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है, जो सस्ती कीमत पर यूजफुल स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। गेमर्स को डिवाइस निराश कर सकती है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर 15 जनवरी से शुरू होगी।

infinix smart 8

प्रोसेसर और बैटरी

डिवाइस को Helio G36 से लैस किया गया है। यह एंड्रॉयड 13 गो पर आधारित है। 4जीबी रैम के साथ 4जीबी वर्चुअल रैम और 64जीबी स्टोरेज मिलता है। माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

infinix smart 8

स्मार्टफोन के फीचर्स

नया इंफिनिक्स स्मार्ट 8 6.6 इंच आईपीएस एलसीडी एचडी प्लस 90Hz डिस्प्ले और 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें XOS13 मैजिक रिंग नोटिफिकेशन फीचर फीचर दिया गया है, जो आपको आईफोन के Dynamic Island फीचर की याद दिला सकता है। 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा के साथ AI लेंस डुअल कैमरा और क्वाड एलईडी फ़्लैश मिलता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा एलईडी फ़्लैश के साथ दिया गया है। इसका वजन 189 ग्राम है। इसके अलावा हैंडसेट में साइड फेसिनग फिंगर प्रिन्ट स्कैनर और यूएसबी टाइप-सी मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews