लॉन्च से पहले iPhone 15 के कलर वेरिएन्ट का खुलासा, डिस्प्ले और बैटरी में होगा बड़ा बदलाव, फीचर्स लीक

लॉन्च से पहले iPhone 15 के कलर वेरिएन्ट का खुलासा, डिस्प्ले और बैटरी में होगा बड़ा बदलाव, फीचर्स लीक

Apple iPhone 15 Series: ऐप्पल आईफोन 15 सीरीज की पेशकश इस साल सितंबर में कर सकता है। सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Plus और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। लोगों को इस लाइनअप का इंतजार लंबे समय से है। अब तक कई बार इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं। आईफोन 15 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

लॉन्च से पहले आईफोन 15 के कलर वेरिएन्ट का खुलासा हो चुका है। डिवाइस पिंक कलर में उपलब्ध होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन ग्रीन, हल्का पीला और पिंक कलर में आने वाला है। इंटरनेट पर इसकी तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही है। प्रो मॉडल डार्क ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। डार्क रेड कलर में आईफोन 15 आ सकता है। वहीं  ग्रीन कलर में प्रो प्लस मॉडल और बेस मॉडल आएगा। यह भी कहा जा रहा है कि प्रो मॉडल का नया कलर ऑप्शन भी मिलेगा, जिसका नाम “Crimson” है।

कलर वेरिएन्ट के अलावा स्मार्टफोन के बैटरी और डिस्प्ले में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ट्विटर यूजर “RGclouds” के मुताबिक लाइनअप stacked बैटरी टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इन बैटरी सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग लेमिनेशन टेक्निक के जरिए होती है। हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 15 में नॉच के स्थान पर आई शेप कटआउट मिल सकता है। प्रो मॉडल पहले से ज्यादा स्लिम होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews