आईफोन 16 की डिजाइन लीक, आईफोन X जैसा लुक, मिलेगा DSLR जैसा कैप्चर बटन, जल्द होगा लॉन्च

iphone 16

iPhone 16 Features: आईफोन 15 के लॉन्च के बाद से ही आईफोन 16 की चर्चा शुरू हो चुकी है। इससे जुड़ी कई जानकारी भी भी सामने आ चुकी है। अब आईफोन 16 का डिजाइन भी लीक हो चुका है। इसके स्टैंडर्ड और प्लस मॉडल में नया रियर् कैमरा माड्यूल डिजाइन देखने को मिल सकता है।

ऐसा होगा डिजाइन

आईफोन 16 का बैक पैनल काफी हद तक आईफोन 12 और 7 साल पुराने आईफोन X जैसा है। कैमरा कैमरा वर्टिकल मोड में अरेंज किया गया है। साथ ही एक पिल आकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। वाइड और अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा को फ्लैश और दो कैमरा रिंग्स में साथ देखे जा सकता है।

खास होगा कैमरा

लीक के आईफोन 16 सीरीज डीएसएलआर जैसे Capture Button के साथ आएगा, जो प्रेशर के मल्टीपल लेवल को डिटेक्ट करने में सक्षम होगा। यह डिजिटल कैमरा के 2-स्टेप बटन जैसा ही होगा यह इमेज या वीडियो कैप्चर को ट्रिगर करने में मदद करेगा। कैप्चर बटन में जूम और आउट फंक्शन की सुविधा भी उपलब्ध हो सकती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि Sony Xperia के कुछ फोन में 2- स्टेप शटर बटन उपलब्ध मिलते हैं, जिसकी मदद से आसानी से यूजर्स फोटो को क्लिक कर सकते हैं।

iPhone 16

प्रोसेसर

एप्पल आईफोन 16 स्नैपड्रैगन X70 मॉडेम से लैस होगा। आईफोन 15 सीरीज के मुकाबले इसमें बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। वाई-फाई 7 कनेक्टिविटी और अल्ट्रा व्हाइट लेस मिलने की संभावनाएं हैं। फोन A18 प्रो बायोनिक चिप पर आधारित होगा। इस साल सितंबर के महीने में एप्पल आईफोन 16 मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews