iPhone 17 Leaks: आईफोन 17 में मिलेगा सैमसंग Galaxy S24 Ultra जैसा फीचर, खास होगा डिस्प्ले, जानकारी लीक, जानें डिटेल

iphone 17 leaks

iPhone 17 Leaks: आईफोन 16 के लॉन्च में सभी कुछ महीने बाकी हैं। वहीं एप्पल आईफोन 17 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। यह वर्ष 2025 में लॉन्च हो सकता है। लेकिन चर्चा काफी पहले ही शुरू हो चुकी है। लीक के मुताबिक आईफोन 17 में सैमसंग Galaxy S24 Ultra जैसा डिस्प्ले मिल सकता है।

कैसा होगा डिस्प्ले?

Leaker इंस्टेंट डिजिटल द्वारा वो चाइनीज सोशल मीडिया Weibo पर साझा किए गए पोस्ट के मुताबिक आईफोन 17 “सुपर हार्ड एंटी रिफ्लेक्टिव लेयर” के साथ लॉन्च हो सकता है, जो मौजूदा मॉडल यानी आईफोन 15 के Ceramic Shield की तुलना में काफी ज्यादा स्क्रैच रेजिस्टेंट होगा। इंस्टेंट डिजिटल के मुताबिक,  “एप्पल ने जापान से नए कोटिंग उपकरण खरीदे हैं, जो चाइनीज सप्लाई Chain में इंटीग्रेटेड किए गए हैं। इनका इस्तेमाल संभवतः अपकमिंग आईफोन में होगा। आईफोन 16 के लॉन्च तक इसका बनना मुश्किल है। इसलिए इसका उपयोग आईफोन 17 में हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो स्मार्टफोन अन्य मॉडल से ज्यादा टिकाऊ और आकर्षक बनेगा।

iphone 17 leaks

बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास आर्मर मिलता है, जो 75% Glare रिडक्शन और स्क्रैच रेसिस्टेंस फीचर के लिए जाना जाता है। लीक में गोरिल्ला ग्लास आर्मर के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। कॉर्निंग के साथ एप्पल काफी लंबे समय से काम कर रहा है, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आईफोन 17 के लिए कॉर्निंग एक अलग ब्रांड नेम के साथ कस्टम समाधान विकसित कर रहा होगा। कंपनी ने इस संबंध में कोई भी घोषणा नहीं की है।

आईफोन 17 से जुड़ी अन्य जानकारी

आईफोन 17 के अन्य फीचर्स की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन के कैमरा माड्यूल में नया 24 मेगापिक्सल यूनिट  6 पिक्सल लेंस के साथ आ सकता है। इसमें नया अल्ट्रा वाइड और सेल्फी मॉड्यूल मिलने की संभावना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews