आ रहा है iPhone SE 4, मिलेंगे आईफोन 14 जैसे फीचर्स, डिजाइन भी होगा खास, जानकारी लीक, जानें यहाँ

आ रहा है iPhone SE 4, मिलेंगे आईफोन 14 जैसे फीचर्स, डिजाइन भी होगा खास, जानकारी लीक, जानें यहाँ

Mobile News: आईफोन 15 इस साल सितंबर या अक्टूबर में लॉन्च हो सकता हैइससे पहले iPhone SE 4 की चर्चा शुरू हो चुकी है। आईफोन एसई 4 के डिजाइन और फीचर्स को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इसमें आईफोन 14 जैसी डिजाइन मिलने की संभावना है। बता दें कि आईफोन SE लाइनअप किफायती मॉडल्स की गिनती में आते हैं।

क्या होगा नया?

एप्पल अपना बजट-फ़्रेंडली स्मार्टफोन अगले साल लॉन्च कर सकता है। इसमें फिजिकल पावर बटन Face ID के साथ मिल सकता है। हालिया लीक के मुताबिक फोन USB-C पोर्ट के साथ आएगा। अब तक एसई मॉडल्स में लाइटिंग पोर्ट चार्जिंग के लिए देखा गया है। वहीं यह “एक्शन बटन” के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है, ऐसा फीचर आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स में मिलने का अंदाजा लगाया जा रहा है। बता दें कि आईफोन SE 3 में भी फिजिकल बटन मिलता है। फेस आइडी इस लाइनअप के लिए सबसे नया और अलग होगा।

कैमरा, लॉन्च टाइमलाइन और संभावित कीमत

आईफोन एसई 4 के बैक में सिगल कैमरा सेटअप मिल सकता है। पिछले दो मॉडल्स में 12 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा देखा गया था। इसकी पेशकश वर्ष 2024 के मई-अगस्त के बीच हो सकती है। हालांकि कंपनी ने इस संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कीमत की बात करें यह 50000 रुपये में उपलब्ध हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews