एप्पल का सस्ता iPhone जल्द होगा लॉन्च, मिलेंगे आईफोन 14 जैसे फीचर्स, ऐसा होगा डिजाइन, पढ़ें पूरी खबर

iphone se 4

Upcoming Apple iPhone: एप्पल का iPhone SE 4 लंबे समय से सुर्खियों में है। इससे जुड़ी जानकारी भी कई बार लीक हो चुकी है। स्मार्टफोन आईफोन के रेंडर लीक हो चुके हैं। डिजाइन और कुछ फीचर्स से पर्दा हट चुका है। बता दे कि आईफोन एसई लाइनअप  ब्रांड के किफायती मॉडल्स में से एक है। मौजूदा मॉडल (iPhone SE 3) की कीमत 43,900 रुपये है।

iphone se 4

मिलेंगे आईफोन 14 जैसे फीचर्स

हालिया लीक के मुताबिक आईफोन एसई 4 में आईफोन 14 जैसे जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसका डिजाइन भी काफी अलग होने वाला है। स्मार्टफोन में डायनेमिक आइलैंड फीचर मिलेगा। डिस्प्ले के टॉप पर Pill शेप कटआउट मिलेगा, जिसमें फेस आईडी और सेल्फी कैमरा मौजूद होंगे। जिसके जरिए एप्पल मैप डायरेक्शन, एप्पल पे ट्रांजैक्शन, लो बैटरी वार्निंग, एयरड्रॉप  ट्रांसफर, इनकमिंग कॉल्स, म्यूजिक, स्क्रीन रिकॉर्डिंग इत्यादि का क्विक एक्सेस मिलता है। वहीं फोन का कैमरा सेटअप वर्टिकली अरेंज्ड होगा। इसकी डिजाइन काफी हद्द तक आईफोन XR जैसा होगा।

अन्य फीचर्स और लॉन्च

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन एसई 4 में 6.1 इंच एलईडी पैनल मिल सकता है। डिवाइस एप्पल इन हाउस 5G मॉडेम चिप से लैस होगा। यूएसबी टाइप के पोर्ट चार्जिंग के लिए मिलेगा। वर्ष 2025 तक यह मार्केट में दस्तक दे सकता है। लाइनअप का थर्ड जनरेशन मॉडल वर्ष 2022 में लॉन्च हुआ था।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews