iQOO 10 Pro हुआ लॉन्च, सिर्फ 12 मिनट में हो जाएगा 100% चार्ज, आकर्षक डिजाइन और फीचर्स, जानें कीमत

iQOO 10 Pro हुआ लॉन्च, सिर्फ 12 मिनट में हो जाएगा 100% चार्ज, आकर्षक डिजाइन और फीचर्स, जानें कीमत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। काफी लंबे समय के बाद iQOO 10 और iQOO 10 Pro लॉन्च। बता दें की यह पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसमें 200W की फास्ट चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है। फिलहाल इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन के डिजाइन और फीचर्स दोनों बहुत खास है।

यह भी पढ़े… Xiaomi 13 सीरीज की हो चुकी है घोषणा, लॉन्चिंग डेट से हटा पर्दा, कई धांसू फीचर्स के साथ आएगा स्मार्टफोन

iQOO 10 और iQOO 10 Pro दोनों के तीन स्टोरेज वेरिएन्ट उपलब्ध है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट को लैस किया गया है, जो यूजर्स के अनुभव को और भी बेहतरीन बनाने का काम करता है। साथ ही दोनों ही मॉडल एंड्रॉयड 12 पर आधारित है और 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा उपलब्ध है।

iQOO 10 और iQOO 10 Pro दोनों में सबसे खास है iQOO 10 Pro, जिसमें 200W फास्ट चार्जिंग दी गई है। कंपनी ने दावा किया है की इसकी 4,700mah की बैटरी सिर्फ 12 मिनट में चार्ज हो जाएगी। वहीं इसके कीमत की बात करें तो iQOO 10 सीरीज की शुरुवाती कीमत भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 43,900 रुपये है।

साथ ही इस स्मार्टफोन में हीटींग को कंट्रोल करने के लिए कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। वहीं iQOO 10 Pro की कीमत 55,000 रुपये से अधिक है। इसके दो कलर वेरिएन्ट ऑप्शन उपलब्ध हैं: ब्लैक और व्हाइट।

वहीं iQOO 10 Pro के अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन 6.78 इंच फुल एचडी प्लस E5 डिस्प्ले और 150Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च होगा। बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस और 14.6 मेगापिक्सल 3x पोर्ट्रेट सेंसर शामिल हैं। साथ ही फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा उपलब्ध है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews