iQOO 11S आ है मचाने धमाल, होगा इस खास प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, जानें डिटेल्स

iQOO 11S आ है मचाने धमाल, होगा इस खास प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, जानें डिटेल्स

New Smartphone: हाल में चीन में iQOO 11 सीरीज की लॉन्चिंग हुई थी। इस सीरीज कॉ एक्सपैंड करते हुए कंपनी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। डिवाइस का नाम iQOO 11S बताया जा रहा है। इसके फीचर्स और टाइमलाइन के पर्दा हट चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह MediaTek Dimmensity 9300 प्रोसेसर के साथ मिलने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।

MEFMobile की रिपोर्ट के मुताबिक iQOO 11S स्टैन्डर्ड मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। इसका मॉडल नंबर V2304 है। इस साल जुलाई से सितंबर के बीच कभी भी इसकी पेशकश होगी। हालांकि अब तक कोई भी निर्धारित तारीख सामने नहीं आई है। इसके दो वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे। जिसमें 8जीबी रैम+ 256जीबी स्टोरेज और 12जीबी+256जीबी शामिल है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो आईक्यू 11एस 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले क्वाड एचडी प्लस रिजोल्यूशन और 1440 x 3200 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ मोबाइल मार्केट में दस्तक दे सकता है। कैमरा, बैटरी और अन्य संबंधित कोई भी जानकारी अभी तक नहीं आई है।

फिलहाल, भारत में आईक्यू 11 बिक रहा है। जिसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC से लैस है। 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा 5,000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews