भारत में iQOO 12 लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से है लैस, कमाल के हैं फीचर्स, इस दिन शुरू होगी सेल, जान लें डीटेल

iqoo 12

Vivo iQOO New Smartphone: वीवो के सबब्रांड आईक्यूओओ ने भारत का पहला Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। डिवाइस का नाम iQOO 12 है। प्रोसेसर ही नहीं इसमें कई खास फीचर्स भी जोड़े गए हैं। मार्केट इसकी शुरुआती कीमत 52,999 रुपये है। ब्रांड ने सेल की डेट भी घोषित कर दी है। 14 दिसंबर को स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो जाएगी।
iqoo 12

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर

आईक्यूओओ 12 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ Adreno 750 GPU, 12जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इसका वजन 203.7 ग्राम और थिकनेस 8.10 mm है। इसमें एल्युमिनियम फ्रेम मिलता है। प्रोटेक्शन के लिए अल्फा एजी ग्लास, लेजन्ड इनैमल ग्लास शामिल है। इसमें 6.78 इंच 1.5K विजन-एक्स 8टी OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2160 PWM डिमिंग दिया गया है।
iqoo 12

कैमरा और बैटरी

स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल OV50H OIS प्राइमेरी कैमरा रियर कैमरा के साथ-साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सैमसंग JN1 और 64 मेगापिक्सल OIS OV64B 3x ऑप्टिकल ज़ूम टेलीफोटो लेंस मिलता है। वहीं में 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 5000mAh बैटरी के साथ 120W चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
iqoo 12

इन फीचर्स से भी लैस है फोन

अन्य फीचर्स की बात करें तो वीवो आईक्यूओओ 12 में आईपी 64, वेट टच टेक्नोलॉजी, 3000 निट्स स्मॉल स्क्रीन पीक ब्राइटनेस, गेमिंग के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट, 4डी गेमिंग वाइब्रैशन, आईआर ब्लास्टर रीमोट कंट्रोल के लिए, ब्लूटूथ वर्जन 5.4, ऑप्टिकल इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट स्कैनर, कॉलर टेम्परचर सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कॉम्पास और भी कई सुविधाएं मिलती हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews