लॉन्च से पहले iQOO 12 Pro के फीचर्स लीक, मिलेगा 200W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, मिनटों में चार्ज हो जाएगा फोन, जानें डीटेल

लॉन्च से पहले iQOO 12 Pro के फीचर्स लीक, मिलेगा 200W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, मिनटों में चार्ज हो जाएगा फोन, जानें डीटेल

Upcoming Smartphone: दिसम्बर 2022 में iQOO 11 सीरीज लॉन्च हुआ था और अब इसके सक्सेसर की चर्चा होने लगी है। जल्द ही मोबाइल मार्केट में iQOO 12 Pro और iQOO 12 की पेशकेश हो सकती है। लॉन्च से पहले ही आईक्यूओओ 12 सीरीज के स्पेसिफिकेशन से पर्दा हट चुका है।

बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट

चाइनीज सोशल मीडिया यूजर Digital Chat Station के मुताबिक iQOO 12 Pro में 5000mAh की बैटरी 200W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी। इससे स्मार्टफोन 15-20 मिनटों में चार्ज हो सकता है। वहीं इसका बेस मॉडल 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

प्रोसेसर और डिस्प्ले

रिपोर्ट के मुताबिक सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होंगे। साथ में TSMC 4nm Adreno 750 GPU, LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगा।  डिवाइस एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा। वहीं यह 6.78 इंच 2K सैमसंग E7 AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

कैमरा के बारे में

अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV50H मेन कैमरा और 64 मेगापिक्सल OV64B पेरीस्कोप कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में अल्ट्रा सोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट स्कैनर, मेटल फ्रेम, यूएसबी 3. x पोर्ट टाइप-सी मिलने की भी संभावना है।

लॉन्च की टाइमलाइन

वीवो के सब ब्रांड ने अब तक लाइनअप के लॉन्च को लेकर कोई अपडेट नहीं दी है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह अगले साल जनवरी या मार्च तक लॉन्च होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews