आईक्यूओओ 12 प्रो लॉन्च, पानी में डूबने पर भी नहीं खराब होगा फोन, रीवर्स-वायरलेस चार्जिंग से है लैस, जानें कीमत और फीचर्स

iqoo 12 pro

New Smartphone: वीवो सब-ब्रांड आईक्यूक्यूओ ने iQOO 12 और iQOO 12 Pro को लॉन्च कर दिया है। फिलहाल इसे चीन में पेश किया गया है, लेकिन कुछ दिनों में यह भारत में भी दस्तक देने वाला है। नए आईक्यूओओ के तीन कलर ऑप्शन मौजूद होंगे। इसकी शुरुआती कीमत 4999 CNY यानि करीब 57,149 रुपये है। भारतीय बाजारों के लिए कीमत अलग हो सकती है।

प्रोसेसर, बैटरी और सॉफ्टवेयर

नया आईक्यूओओ 12 प्रो IP68 रेटिंग के साथ आता है, जो फोन को धूल और पानी ने प्रोटेक्ट करता है। इसे Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस किया गया है। साथ में Adreno 750 GPU, LPDDR5x रैम और यूएफएस 4.0 स्टोरेज मिलता है। यह एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर पर आधारित है। डिवाइस में 5100mAh बैटरी के 120W वायर्ड चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रीवर्स चार्जिंग मिलती है।

iqoo 12 pro

डिस्प्ले और कैमरा

स्मार्टफोन 6.78 इंच सैमसंग ई7 AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है ।iQOO 12 Pro में 50 मेगापिक्सल OV50H ओआईएस प्राइमेरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल सैमसंग जेएन1 अल्ट्रा वाइड, 64 मेगापिक्सल OIS OV64B 3x ऑप्टिकल ज़ूम टेलीफोटो लेंस और 100x डिजिटल ज़ूम रियर कैमरा दिया गया है।

iqoo 12 pro

अन्य फीचर्स

बात अन्य फीचर्स की करें तो फोन में वाईफाई 7, ब्लूटूथ वर्ज़न 5.4, आईआर ब्लास्टर रिमोट कंट्रोल के लिए, डुअल स्टेरियो स्पीकर्स, 4डी गेम वाइब्रैशन, एनएफसी और 3डी अल्ट्रा सोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट स्कैनर दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews