iQOO Neo 10 जल्द होगा लॉन्च, आकर्षक डिजाइन, मिलेगी 6100mAh बैटरी, मिनटों में होगा 100% चार्ज, जानें सबकुछ 

iQOO Neo 10 सीरीज लॉन्च होने को तैयार है। कंपनी ने टीज़र भी जारी किया किया है।
iQOO Neo 10

iQOO Upcoming Smartphone: वीवो सब-ब्रांड आईक्यूओओ अपना नया स्मार्टफोन सीरीज “iQOO Neo 10” लॉन्च करने वाला है। डिजाइन के साथ-साथ कई फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। चीन में प्री-ऑर्डर भी शुरू हो चुका है। हालांकि लॉन्च की तारीख भी घोषित नहीं हुई है। वीवो के ऑफिशियल वेबसाइट, Tmall, JD.com और चीन के अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।

लाइनअप का प्रो मॉडल ऑरेंज-गरे डुअल फिनिश के साथ आएगा। दाहिने तरफ पावर बटन और फिंगरप्रिन्ट सेंसर मिल सकता है। रिक्टेंगुलर डुअल कैमरा मॉड्यूल मिलता है। बैक में “Neo” ब्रांडिंग भी मिलती है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में डिवाइस चाइनीज मार्केट में दस्तक दे सकता है। प्रो मॉडल की थिकनेस 7.99 mm होगी। प्रोसेसर और बैटरी से जुड़ी जानकारी भी सामने आ चुकी है।

प्रोसेसर, बैटरी और चार्जिंग (iQOO Neo 10 Launch)

टीज़र के मुताबिक बेस मॉडल Snapdragon Gen 3 SoC चिपसेट से लैस होगा। वहीं प्रो मॉडल MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट से लैस होगा। सिलिकॉन बैटरी और मेटल मिडल फ्रेम मिल सकता है। बेस मॉडल 6000mAh और प्रो मॉडल 6100mAh बैटरी के साथ आ सकता है। इसके अलावा 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जिसकी मदद से फोन मिनटों में 100% चार्ज होगा। यह एंड्रॉयड 15 पर आधारित होगा।

ऐसा होगा डिस्प्ले (Display)

प्रो मॉडल 6.78 इंच 1.5K 144Hz 8T LTPO डिस्प्ले मिल सकता है। 50 मेगापिक्सकल मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिल सकता है। 50 मेगापिक्सल का सेकन्डेरी कैमरा सेंसर और 16 मेगापिक्सल फरब्त कैमरा मिलने की संभावना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews