iQOO Neo 7 हुआ लॉन्च, चुटकियों में चार्ज होगा स्मार्टफोन, मिड-रेंज में मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें डीटेल

iQOO Neo 7 हुआ लॉन्च, चुटकियों में चार्ज होगा स्मार्टफोन, मिड-रेंज में मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें डीटेल

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। वीवो का सब-ब्रांड iQOO यूजर्स की पसंदीदा ब्रांड बनता जा रहा है। आज चीन में iQOO Neo 7 लॉन्च हो चुका है। इस स्मार्टफोन को iQOO Neo 6 का सक्सेसर बताया जा रहा है। iQOO Neo 7 कमाल के फीचर्स और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला मिड-रेंज स्मार्टफोन है। iQOO Neo 7 की चर्चा बहुत लंबे समय से हो रही है और आज इसकी लॉन्चिंग हो चुकी है।

यह भी पढ़े…ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज़ ट्रुज़ दिया ने दिया इस्तीफा, 44 दिन का रहा पूरा कार्यकाल

iQOO Neo 7 के तीन कलर मिलता है, जिसमें पॉप ऑरेंज, इंप्रेसन ब्लू, जियोमेट्रिक ब्लैक शामिल है। वहीं इसके अलग-अलग स्टोरेज वर्ज़न की कीमत भी अलग है। iQOO Neo 7 में MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर मिलता है। साथ ही इसमें 12जीबी LPDDR5 रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलता है। हिट के बचाव के लिए कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। iQOO Neo 7 में 6.78 इंच सैमसंग E5 AMOLED डिस्प्ले सेंटर पंच हॉल कटआउट के साथ मिलता है।

स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें 50 मेगापिक्सल कैमरा मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मवगपिक्सल थर्ड यूनिट मिलता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा है। iQOO Neo 7 के 8जीबी रैम+128जीबी मॉडल की कीमत 30,861 रुपये है। 8 जीबी रैम+ 256 की कीमत 34,278 रुपये और 12जीबी रैम+512जीबी स्टोरेज की कीमत 38, 682 रुपये तक हो सकती है। फिलहाल भारत में iQOO Neo 7 कब लॉन्च होगा इसकी घोषणा अब तक कंपनी ने नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews