iQOO का नया स्मार्टफोन मचाएगा भारत में धूम, फीचर्स और कीमत बना देंगे आपको दीवाना, जल्द होगी लॉन्चिंग

iQOO का नया स्मार्टफोन मचाएगा भारत में धूम, फीचर्स और कीमत बना देंगे आपको दीवाना, जल्द होगी लॉन्चिंग

New Smartphone: भारत में बहुत जल्द iQOO Neo 7 सीरीज की एंट्री होने जा रही है। जिसके लॉन्च की टाइमलाइन भी तय हो चुकी है। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल हैं। लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स का खुलासा भी हो चुका है। यह सीरीज का पहला स्मार्टफोन है जो डायमेनसीटी 9000+ SoC के साथ लॉन्च हो सकता है। इसकी लॉन्चिंग पहले ही चीन में हो चुकी है। नई रिपोर्ट की माने तो कंपनी भारत में एक लॉन्चिंग ईवेंट के दौरान अपने इस नए स्मार्टफोन से पर्दा हटा सकती है।

फरवरी में होगा लॉन्च

अब तक कंपनी द्वारा लॉन्च की तारीख घोषित नहीं की गई है। उम्मीद है कि बहुत जल्द डेट की घोषणा भी होगी। इस साल मिड-फरवरी में फोन भारत में लॉन्च हो सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि चीन में लॉन्च Neo 7 SE को इंडिया में नियो 7 के नाम से पेश किया जाएगा। इसके अलावा स्मार्टफोन के फीचर्स भी नियो 7 एसई से मिलते-जुलते होंगे।

ऐसे होंगे फीचर्स

Neo 7 SE के फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। स्मार्टफोन को मीडियाटेक डायमेनसीटी 8200 SoC प्रोसेसर से लैस किया गया है। जिसमें 16जीबी रैम के साथ 512जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और मैक्रो फोटोग्राफी सेंसर मिलता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।

इतनी हो सकती है कीमत

भारत में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 बेस्ड ऑरिजिन 3 ओएस के बजाय फनटच ओएस 13 के साथ आ सकता है। इसके अलावा 5,000mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वहीं इसकी कीमत चीन में करीब 24,800 रुपये तक है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नियो 7 की कीमत 25000 के अंदर होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews