iQOO Neo 9 Pro के फीचर्स और कीमत का खुलासा, स्मार्टफोन में मिलेंगे 3 एंड्रॉयड अपडेट्स, 22 फरवरी को होगा भारत में लॉन्च

iqoo neo 9 pro

iQOO New Smartphone: 22 जनवरी को भारत में वीवो के सब-ब्रांड आईक्यूओओ का नया स्मार्टफोन “iQOO Neo 9 Pro ” लॉन्च होने जा रहा है। इसकी प्री बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, ग्राहक मात्र 1000 रुपए में डिवाइस को बुक कर सकते हैं। कंपनी के स्मार्टफोन की कीमत को लेकर बड़ी घोषणा की है। इंडियन मार्केट में यह 35000 रुपये के रेंज में उपलब्ध होगा। इसके दो कलर वेरिएंट मिलेंगे: रेड एंड व्हाइट सोल और दूसरा फाइटिंग ब्लैक।

प्रोसेसर

ब्रांड ने इस स्मार्टफोन को अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन बताया है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 से लैस होगा। स्मार्टफोन में तीन मेजर तीन एंड्राइड अपडेट मिलेंगे, जो एंड्रॉयड 17 तक जा सकता है। यह फिलहाल एंड्रॉयड का 14 पर आधारित होगा।

iqoo neo 9 pro

डिस्प्ले, डिजाइन और फीचर्स

स्मार्टफोन 6.78 इंच 1.5K रिजोल्यूशन LTPO OLED Q1 डिस्पले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक्स-लाइनर मोटर, 3000 नीड्स पिक ब्राइटनेस, रिमोट कंट्रोल के लिए आईआर ब्लास्टर, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3 आईपी 54 रेटिंग के साथ डिवाइस भारत में लांच होने वाला है।

कैमरा और बैटरी

कैमरा की बात करें तो बैक में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX920 OIS सपोर्ट प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावायलेट रियर कैमरा मिलेगा। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 5160mAh की बैटरी के साथ 120W वायर्ड चार्जिंग और यूएसबी 2.0 पार्ट मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews