AI कैमरा के साथ भारत में सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 10 हजार है कीमत, यहाँ जानें फीचर्स

AI कैमरा के साथ भारत में सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 10 हजार है कीमत, यहाँ जानें फीचर्स

New Smartphone: itel ने भारत में अपना सस्ता 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत 10 हजार रुपये तक है। नए itel P55 5G में कई खास फीचर्स भी मिलते हैं। इसके दो कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे:गैलक्सी ब्लू और मिंट ग्रीन। इसे MediaTek Dimensity 6080 से लैस किया गया है। साथ में 4जीबी/6जीबी रैम और 64जीबी/128जीबी स्टोरेज मिलता है। डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर आधारित है।

डिस्प्ले और कैमरा

नया P55 6.6 इंच एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। साथ में 180Hz का टच सैम्पलिंग मिलता है। बैक में 50मेगापिक्सल और AI कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है।

बैटरी और अन्य फीचर्स

स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में यूएसबी टाइप-सी, 3.5mm हेडफोन जैक और साइड फिंगरप्रिंट दिया गया है।

कीमत और सेल

itel P55 की कीमत 9,999 रुपये है। इसकी बिक्री 4 अक्टूबर से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर होगी। 4जीबी+64जीबी मॉडल की कीमत 9,699 रुपये ऑफलाइन स्टोर में होगी। हैंडसेट इसी रेंज में मार्केट में उपलब्ध POCO M6 Pro को टक्कर दे सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews