24GB रैम और AI कैमरा के साथ Itel का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 10 हजार से कम, जानें खासियत

itel p55 series

Itel New Smartphone In India: आइटेल पी55 सीरीज ने भारत में लॉन्च हो चुकी है। इस सीरीज में दो मॉडल itel P55 और P55+ शामिल हैं। 13 फरवरी दोपहर 12:00 बजे  से स्मार्टफोन की सेल शुरू होगी। पहले सेल के दौरान ग्राहक 6999 रुपये की कीमत पर स्मार्टफोन की खरीदारी कर पाएंगे। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन पर इसकी बिक्री होगी।

itel P55

कीमत और वेरिएन्ट

पी55 के तीन कलर वेरिएंट्स मिलते मिलेंगे:- मूनलाइट ब्लैक, अरोरा ब्लू और ब्रिलिएंट गोल्ड। पी55 प्लस के दो कलर मॉडल उपलब्ध होंगे, जिसमें रॉयल ग्रीन और मीटीयोर ब्लैक शामिल हैं। पी55 की शुरुआती कीमत 7,499 रुपये और प्लस मॉडल की कीमत 9,999 रुपये है।

प्रोसेसर

दोनों ही मॉडल को Unisoc T606 से लैस किया गया है। प्लस मॉडल में 16GB रैम के साथ 8GB वर्चुअल रैम मिलता है। साथ ही 256 जीबी स्टोरेज दिया गया है। बेस मॉडल में 4 जीबी रैम, 8GB वर्चुअल रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है। सीरीज एंड्रॉयड 13 पर आधारित है।

itel P55

बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट

इसका प्लस मॉडल यह भारत का पहला स्मार्टफोन है, जो 45W पावरचार्ज फीचर्स के साथ आता है। साथ में 5000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि फोन की बैटरी लाइफ 40 दिन है। बेस मॉडल में 5000mAh की बैटरी के साथ 18W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

फीचर्स

पी55 और पी55 प्लस में 6.6 इंच एलसीडी एचडी प्लस 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है। बैक में 50 मेगापिक्सल Dual कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर्स मिलते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews