लावा ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5जी स्मार्टफोन, प्रीमियम है लुक, मिलेंगे कई धांसू फीचर्स, इस दिन शुरू होगी सेल, जानें डीटेल

lava blaze 2 5g

Lava New 5G Smartphone: लावा ने अपना सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 10,000 रुपये है। यहाँ हम बात नए Lava Blaze 2 5G की कर रहे हैं। इस मेड की इंडिया स्मार्टफोन में रिंग लाइट समेत कई खास फीचर्स जोड़े गए हैं। स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे: ग्लास लैवेंडर, ग्लास ब्लैक और ग्लास ब्लू।

lava blaze 2 5g

डिस्प्ले, प्रोसेसर और स्टोरेज

नए लावा ब्लेज़ 2 5जी में 6.56 इंच एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले 2.5डी कर्व स्क्रीन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इसे MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट से लैस किया गया है। साथ में 4जीबी/6जीबी रैम के साथ 6जीबी/128जीबी स्टोरेज और 1टीबी एक्सपैंडेड स्टोरेज दिया गया है। डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर आधारित है। हर 3-4 साल में सिक्योरिटी अपडेट भी मिलता रहेगा।

lava blaze 2 5g

डिजाइन और कैमरा

बैक में रिंग लाइट के साथ सर्कुलर कैमरा नए ब्लेज़ 2 को आकर्षक लुक देता है। 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा AI सपोर्ट के साथ और एलईडी फ़्लैश लाइट के साथ मिलता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। कैमरा विभिन्न प्रकार के मोड्स प्रदान करता है। राइट साइड में वॉल्यूम बटन, पावर बटन और फिंगरप्रिन्ट स्कैनर दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता

लावा ब्लेज़ 2 5जी के दो स्टोरेज वेरिएन्ट मिलते हैं, जिनकी कीमत भी अलग-अलग है। 4जीबी+64जीबी की कीमत 9,999 रुपये और 6जीबी+128जीबी की कीमत 10,999 रुपये है। 9 नवंबर से इसकी सेल भारत में शुरू होगी। ग्राहक कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म Amazon के जरिए इसकी खरीददारी कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews