Lava के नए स्मार्टफोन ने बढ़ाई सैमसंग, वीवो और मोटोरोला की टेंशन, मिल रहें कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत

Lava के नए स्मार्टफोन ने बढ़ाई सैमसंग, वीवो और मोटोरोला की टेंशन, मिल रहें कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत

Lava Blaze Pro 5G: लावा ने भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम लावा ब्लेज़ प्रो 5जी है। इसकी शुरुआती कीमत केवल 12,499 रुपये हैं, लेकिन कीमत बेहद है। मार्केट में स्मार्टफोन के दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे: स्टारी नाइट और रेडीएंट पर्ल। यह प्रीमियम बॉक्स के साथ आता है। साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। इसकी बिक्री 3 अक्टूबर से ई-कॉमर्स साइट Amazon और लावा के ऑफिशियल साइट पर होगी।

प्रोसेसर और बैटरी

डिवाइस को MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट से लैस किया गया है। साथ में 8जीबी रैम मिलता है। यूजर्स रैम को 16जीबी तक वर्चुअली बढ़ा सकते हैं। यह एंड्रॉयड 13 पर आधारित है। साथ में 5000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है।

कैमरा और डिस्प्ले

यह ग्लॉसी बैक लुक के साथ आता है। रियर पैनल में दो बड़े सर्कुलर रिंग और फ्रंट में सेंटर पर पंच हॉल कटआउट मिलता है। इसमें 6.78 इंच फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले, 1080x 2460 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा और एक AI सेकन्डेरी कैमरा एलईडी फ़्लैश के साथ मिलता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

इन कंपनियों ने होगा मुकाबला

मार्केट में Lava Blaze Pro 5G कई स्मार्टफोन्स को टक्कर दे सकता है। इस लिस्ट में मोटोरोला जी32 (10,999 रुपये), POCO M6 प्रो 5जी (11,999 रुपये), सैमसंग गैलक्सी एफ14 5जी (14,990 रुपये), वीवो टी2एक्स 5जी (13,999 रुपये) और रियलमी सी55 (10,499 रुपये) शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews