इस दिन लॉन्च होगा Lava Blaze Pro,10 हजार रुपये से कम होगी कीमत, जानें फीचर्स

इस दिन लॉन्च होगा Lava Blaze Pro,10 हजार रुपये से कम होगी कीमत, जानें फीचर्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय कंपनी Lava ने अपने नए 5G स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। 20 सितंबर 2022 को भारत में Lava Blaze Pro लॉन्च होगा। स्मार्टफोन की डिजाइन, फीचर्स और कलर वेरिएन्ट का खुलासा हो चुका है। इसकी कीमत 10,000 रुपये के अंदर हो सकती है। Lava Blaze Pro को Lava Blaze का उत्तराधिकारी बताया जा रहा है, जो इस साल लॉन्च हुआ था। स्मार्टफोन के 4 कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे- व्हाइट, येलो, ग्रीन और ब्लू।

स्मार्टफोन की डिजाइन काफी आकर्षक है। Lava Blaze Pro में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी ने टीज़र जारी करते स्मार्टफोन से जुड़ी कई जानकारी का खुलासा कर दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो Lava Blaze Pro 6.5 इंच एचडी प्लस वॉटर नोच डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन 6X ज़ूम कैपेसिटी के साथ लॉन्च होगा। कहा जा रहा है की Lava Blaze Pro में 13 मेगापिक्सल मेन लेंस, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और VGA लेंस जोड़ा गया है।

यह भी पढ़े… आधार कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, UIDAI लागू करने जा रहा है नया नियम, करना होगा ये काम, जानें

प्रोसेसर और फीचर्स की बात करें तो Lava Blaze Pro में मीडिया टेक हेलिओ A22 SoC को जोड़ा गया है। वहीं स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी 10W चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ उपलब्ध हो सकती है। Lava Blaze Pro में 3 जीबी रैम के 64 जीबी स्टोरेज मिलने की संभावना जताई जा रही है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित होगा। अब तक कंपनी ने Lava Blaze Pro के कीमत का खुलासा नहीं किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews