Google Pixel 9 Pro की लाइव इमेज लीक, डिजाइन का हुआ खुलासा, मिलेगा नया कैमरा और AI फीचर, यहाँ जानें डिटेल

Google Pixel 9 Pro

Google Pixel 9 Pro: गूगल पिक्सल 9 9 सीरीज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रो मॉडल की लाइफ इमेज ऑनलाइन लीक हो चुकी है। जिसके जरिए स्मार्टफोन से जुड़ी कोई जानकारी सामने आ चुकी है। इस सीरीज के तीन मॉडल कंपनी मार्केट में लॉन्च कर सकती है, जिसमें पिक्सल 9 प्रो XL भी शामिल है।

स्मार्टफोन का डिजाइन लीक

दरअसल, Rozetked द्वारा पिक्सल 9 प्रो की तस्वीरें शेयर की गई है। ये तस्वीरें फोन के बैक पैनल और कैमरा माड्यूल का खुलासा करती हैं। हालांकि इससे पहले भी हैंडसेट को लेकर कई अपडेट सामने आ चुकी है। पिक्सल 9 प्रो को आईफोन 15 प्रो मैक्स के साथ देखा गया है। बैक में Pill शेप कैमरा “G” लॉगो के साथ दिया गया है। रिपोर्ट की माने तो पिक्सल 9 प्रो एक्सएल आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल जितनी बड़ी स्क्रीन के साथ आ सकता है। इसके अलावा डिस्पले साइज, प्रोसेसर और अन्य की जानकारी भी लीक हो चुकी है।

ऐसे होंगे फीचर्स

पिक्सल 9 की स्क्रीन साइज़ 6.03 इंच, पिक्सल 9 प्रो की 6.1 इंच और एक्सएल मॉडल की स्क्रीन साइज़ 6.7 इंच हो सकती है। डिवाइस Tensor G4 चिपसेट से लैस होगा। साथ सैमसंग का UFS स्टोरेज और माइक्रॉन का रैम मिल सकता है। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक फोन में एप्पल सिस्टम की तरह गूगल SOS फीचर मिल सकता है। Exynos Modem 5400 सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट देगा। इसमें 16जीबी रैम मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews