iPhone 15 में मिलेंगे कई नए फीचर्स, ऐसा होगा डिजाइन, लीक हुई जानकारी, जान लें कुछ खास बातें

iPhone 15 में मिलेंगे कई नए फीचर्स, ऐसा होगा डिजाइन, लीक हुई जानकारी, जान लें कुछ खास बातें

Apple iPhone 15 Series: आईफोन 14 सीरीज के पेशकश के बाद से ही आईफोन 15 की चर्चा शुरू शुरू हो चुकी है। कहा जा रहा है कि एप्पल iPhone 15 सीरीज बेहद ही खास होने वाला है। सितंबर में इसकी लॉन्चिंग होने वाली है। लेकिन फीचर्स और डिजाइन लीक हो चुके हैं। लाइअप में ढेरों बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कई नए फीचर्स कंपनी सीरीज में जोड़ सकती है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें-

मिलेगा यूएसबी पोर्ट-सी

आईफोन 15 सीरीज के डिजाइन में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। बेहतर पकड़ के लिए कंपनी घुमावदार (Curved) किनारे जोड़ सकती है, जिससे यूजर्स को इस्तेमाल के दौरान कोई परेशानी न हो और वे लंबे समय तक डिवाइस का यूज कर पाएं। वहीं इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी सी-पोर्ट मिल सकता है, जिसकी चर्चा सालों से हो रही थी।

प्रो मॉडल हो सकता है और भी स्मॉल

लाइनअप के सभी मॉडल में मैट फिनिश बैक मिलने की संभावना है। बता दें कि इससे पहले एप्पल बेस और प्लस मॉडल में ग्लॉसी बैक और प्रो मॉडल्स में मैट फिनिश बैक देता आ रहा है। इसके अलावा कंपनी प्रो मॉडल्स में नया एक्शन बटन जोड़ सकती है, जो बिल्कुल नया होगा। हाल ही सामने आए डमी मॉडल्स के मुताबिक प्रो मॉडल थोड़ा छोटा और कॉम्पैक्ट होगा। इसके अलावा कंपनी लाइनअप में नया टाइटेनियम फिनिश दे सकती है, जो फोन को और भी टिकाऊ-हल्का बनाने में मदद करेगा।

कैमरा के बारे में

एप्पल आईफोन्स अपने कैमरे के लिए जाने जाते हैं। आईफोन 15 अल्ट्रा मॉडल में पेरीस्कोप जूम मॉड्यूल मिल सकता है। कहा जा रहा है कि सीरीज में मेन कैमरे के साइज़ अन्य लाइनअप के मुकाबले बड़े होंगे। वहीं लेंस में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews