Moto G Stylus 2023 मार्केट में लॉन्च, ऐसे होंगे फीचर्स, बेहद कम है कीमत, जानें खास बातें

Moto G Stylus 2023 मार्केट में लॉन्च, ऐसे होंगे फीचर्स, बेहद कम है कीमत, जानें खास बातें

New Smartphone: मोटोरोला ने अपने दो नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। दोनों ही डिवाइसेस मोटो G फैमिली में शामिल हैं। अमेरिका में कंपनी ने Moto G Stylus 2023 और Moto G 5G  2023 को लॉन्च कर दिया है। मोटो जी स्टाइलस को मीडिया टेक हेलिओ G85 Soc से लैस किया गया है। वहीं मोटो जी 5जी 2023 Qualcomm Snapdragon 480+ 5G Soc के साथ आता है

दोनों ही स्मार्टफोन्स Motorola.com, Bestbuy और Amazon पर बिकेंगे। भारत में मोटो जी सीरीज के नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई भी अपडेट नहीं आई है। नए मोटो जी स्टाइलस की कीमत 199,99 डॉलर (करीब 16,200 रुपये) हैं। वहीं मोटो जी 2023 की कीमत 249.99 डॉलर (करीब 20,500 रुपये) तक है।

Moto G Stylus के ग्लैम पिंक और मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे। वहीं मोटो जी हार्बर मिस्ट और इंक ब्लू कलर वेरिएन्ट में उपलब्ध होगा। दोनों ही डिवाइसेस एंड्रॉयड 13 पर आधारित हैं।

मोटो जी 5जी में 6.5 इच एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिलता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 5,000mAh की बैटरी के साथ 15W का चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

बात Moto G Stylus की करें तो डिवाइस 6.5 इंच फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। साथ में 4जीबी रैम मिलता है। इसमें Dual रियर कैमरा सेटअप दिया है, जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ उपलब्ध होता है। डिवाइस 5,000mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews