दिलों पर करने राज आ रहा है Moto G72, उठ चुका है फीचर्स और कीमत से पर्दा, जानें कब होगा स्मार्टफोन लॉन्च

दिलों पर करने राज आ रहा है Moto G72, उठ चुका है फीचर्स और कीमत से पर्दा, जानें कब होगा स्मार्टफोन लॉन्च

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द भारत में Moto G72 लॉन्च होने वाला है। अब तक मोटोरोला भारत में अपने कई G-सीरीज स्मार्टफोन्स लॉन्च कर चुका है। अब बारी नए Moto G72  की आ चुकी है। हालांकि अब तक यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि यह डिवाइस 4जी है या 5जी। हाल ही में कई सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। TDRA, FCC, IMEI और बीआईएस पर इसे देखा जा चुका है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बहुत जल्द भारत में बहुत जल्द Moto G72 एंट्री हो सकती है। अब इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हो चुका है।

यह भी पढ़े… बॉक्स ऑफिस की खस्ता हालत देख मेकर्स में छाया डर, शुरू होने से पहले ही टल गई ये 5 फिल्में

Moto G72 को इससे पहले लॉन्च हुए Moto G71 का उतराधिकारी बताया जा रहा है। भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल का कोड नाम “Victoria22” है। वहीं इसका मॉडल नंबर XT2255 है। बात स्मार्टफोन के फीचर्स कि करें तो यह हैन्डसेट मीडिया टेक SoC और हेलिओ G37 चिपसेट के साथ आ सकता है। वहीं स्टोरेज के मामले में यह लोगों को पसंद आ सकता है, स्मार्टफोन में 6जीबी/8जीबी रैम उपलब्ध हो सकता है।

यह भी पढ़े … Scientific Fact : सोते हुए क्यों मुस्कुराते हैं बच्चे, क्या सच में आती है पूर्वजन्म की याद

कैमरा और बैटरी की बात करें तो Moto G72 मार्केट में 48 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल सेकन्डेरी लेंस और 2 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च होगा। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा उपलब्ध होने कि संभावना है। साथ ही स्मार्टफोन में 5,000mAh कि बैटरी 33W की फास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध होगा।

Moto G72 की कीमत 10000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक हो सकती है। रिपोर्ट की माने तो इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग सितंबर या अक्टूबर तक हो सकती है। हालांकि अब तक कंपनी ने लॉन्च की तारीख और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन यह इंतजार बहुत जल्द खत्म हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews