Moto X40 इस दिन होगा लॉन्च, मोटोरोला ने कर दी तारीख कन्फर्म, खास होंगे फीचर्स, मिलेगा 60MP का सेल्फ़ी कैमरा, जानें

Moto X40 इस दिन होगा लॉन्च, मोटोरोला ने कर दी तारीख कन्फर्म, खास होंगे फीचर्स, मिलेगा 60MP का सेल्फ़ी कैमरा, जानें

Upcoming Smartphones: मोटोरोला मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन पेश करने जा रहा है। इस नए डिवाइस का नाम Moto X40 है, जो बस कुछ दिनों में ही बाजारों में दस्तक देने वाला है। आज कंपनी ने इसके लॉन्चिंग डेट की घोषणा भी कर दी है। 15 दिसंबर 2022 को यह मोबाइल फोन शानदार एंट्री लेगा। इसे मोटो एक्स 30 का सक्सेसर बताया जा रहा है, जो पिछले साल दिसंबर में ही लॉन्च हुआ था।

यह भी कहा जा रहा है की Moto X40 ग्लोबल मार्केट में मोटोरोला Edge 40 प्रो रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च होगा। जो 2023 के शुरुआती महीनों में लॉन्च होगा। फिलहाल यह स्मार्टफोन चीन में ही लॉन्च हो रहा है। इसकी पेशकश के पहले ही फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो चुका है। इसे कई सर्टिकेशन वेबसाईट पर भी स्पॉट किया जा चुका है।

लीक के मुताबिक नए Moto X40 में स्नैपड्रैगन 8 Gen 8 प्रोसेसर मिल सकता है, जो ऐसे चिपसेट के साथ कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच OLED डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन Curved Edges और 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा। साथ ही इसमें 18जीबी LPDDR5x रैम और 512जीबी स्टोरेज मिलेगा।

बैटरी आउए कैमरा बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। साथ ही इसमें 60 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फ़ी के लिए मिल सकता है । इसमें 4500mAh और 5000mAh की बैटरी अलग-अलग चार्जिंग वेरिएन्ट के साथ आ सकता है। इसमें 125W फास्ट चार्जिंग मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews