लॉन्च से पहले Moto G23 के डिजाइन-फीचर्स हुए लीक, मिलेंगी शानदार सुविधाएं, 20 हजार से कम होगी कीमत

लॉन्च से पहले Moto G23 के डिजाइन-फीचर्स हुए लीक, मिलेंगी शानदार सुविधाएं, 20 हजार से कम होगी कीमत

Upcoming Smartphones: मोटोरोला इस साल अपने कई स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जिसमें से एक Moto G23 है। पिछले साल से ही स्मार्टफोन सुर्खियों में है। अब तक इसे कई सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर भी देखा जा चुका है। जिसके करण स्मार्टफोन से जुड़ी कई जानकारी भी सामने आ चुकी है। बहुत जल्द यह बाजारों में एंट्री भी ले सकता है। फोन से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। इंटरनेट पर इसकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। जिससे डिजाइन से पर्दा हट चुका है। हालांकि कंपनी ने लॉन्च और फीचर्स दोनों को लेकर कोई भी जानकारी आधिकारिक नहीं की है।

ऐसी है डिजाइन

मोटो जी23 मोटोरोला के मिड रेंज स्मार्टफोन में से एक होगा। इससे पहले जी सीरीज की डिवाइसेज भारतीय बाजारों में दस्तक दे चुकी है। स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएन्ट में उपलब्ध होगा, जिसमें ब्लू, ग्रे और व्हाइट शामिल है। इसकी डिजाइन की बात करें तो फ्रंट में एक पंच हॉल सेल्फ़ी के लिए दिया गया है और सारे कॉर्नर राउन्डेड है जो इसे एक बॉक्सी लुक देते हैं। कंपनी का नया फोन 6.5 इंच आईपीएस फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा। इसके साथ 90Hz रिफ्रेश भी मिलेगा।

ट्रिपल रियर कैमरा होगा उपलब्ध

मोटो जी23 को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल Quad Bayer मेन स्नैपर, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा मिलता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल सकता है।

कीमत का भी खुलासा

इस फोन में 5,000mAh की बैटरी 30W फास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन कहा जा रहा है कि यह 199 यूरो में उपलब्ध होगा। इसका भारतीय भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल कीमत 17,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के बीच में होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews